businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पंजाब, हरियाणा में धान की खरीदी शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Oct 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 175 lakh MT paddy procurement target fixed for Punjab, Haryanaचण्डीगढ। पंजाब और हरियाणा में धान की खरीदी का सत्र शुरू हो गया। यह जानकारी दोनों राज्यों के खाद्य और आपूर्ति अधिकारियों ने दी। पंजाब में धान की खरीदी के लिए राज्य सरकार ने 1,802 केंद्र खोले हैं। इस साल सरकार ने 140 लाख टन खरीदी की व्यवस्था की है। फसल की कटाई चल रही है और अनाज बाजार में लाने शुरू हो गए हैं। 10-15 अक्टूबर तक इसमें तेजी आनी शुरू होगी।

 भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब सरकार को अक्टूबर महीने के लिए अधिकतम 18,451 करो़ड रूपये कर्ज देने की सुविधा दी है। पंजाब ने 23,248.26 करो़ड रूपये की कर्ज सीमा मांगी थी। शेष कर्ज सीमा अगले महीने बढ़ाई जाएगी। पंजाब के खाद्य और आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह कैरों ने कहा, सरकार ने राज्य में बिना परेशानी के खरीदी करने की व्यवस्था की है। कैरों ने कहा, खरीदी केंद्र से धान उठाने के बाद 48 घंटे के भीतर किसानों को कीमत का भुगतान किए जाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार ने ए श्रेणी के धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1,400 रूपये प्रति ç`ंटल और साधारण श्रेणी के लिए 1,360 रूपये प्रति ç`ंटल निर्धारित किए हैं। कैरों ने किसानों से अपील की है कि वे सूखा, स्वच्छ और पके हुए अनाज बाजार में लाएं, ताकि खरीदी में कोई परेशानी न हो।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0