businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में ऑनलाइन बीमा में 160 फीसदी उछाल

Source : business.khaskhabar.com | Nov 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 160 percent surge in online insurance in china 126185बीजिंग। चीन में अधिकांश लोग अपने धन का ऑनलाइन प्रबंधन करते हैं, इसके साथ ही वह ऑनलाइन बीमा करवाने में भी काफी आगे हैं। पिछले साल चीन में इंटरनेट के माध्यम से बीमा पॉलिसियां दोगुनी से भी अधिक बेचीं गई।

इंश्योरेंस एसोसिएशन ऑफ चाइना द्वारा रविवार को जारी उद्योग रिपोर्ट के अनुसार, 2015 में ऑनलाइन बेची गईं बीमा पॉलिसियों का संयुक्त प्रीमियम 223.4 अरब युआन (लगभग 32.5 बिलियन डॉलर) रहा था, जिसमें 2014 की तुलना में 160 प्रतिशत उछाल आया है।

 रिपोर्ट के अनुसार, पिछले आंकड़ों को तोड़ते हुए 2015 में जीवन बीमा और संपत्ति बीमा का प्रीमियम 146.6 अरब और 76.8 अरब युआन रहा। वहीं, 2015 के अंत कर 110 बीमा कंपनियों ने चीन में ऑनलाइन पॉलिसियां बेचीं।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0