रतन टाटा अनमोल रतन, हुए 77 साल के
Source : business.khaskhabar.com | Dec 28, 2014 | 

मुंबई। टाटा समूह को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा रविवार को 77 साल के हो गए। रतन टाटा को पk विभूषण और पk भूषण से भी नवाजा गया। रतन टाटा देश के भी अनमोल रतन हैं जिन्होंने भारतीय कंपनी को दुनिया में अग्रणी बनाया। रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ। रतन के माता-पिता नवल और सोनू उस वक्त अलग हो गए थे जब रतन 10 साल और उनके भाई जिम्मी 7 साल के थे। पारसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रतन और उनके भाई को उनकी नानी नवाजबाई टाटा ने पाला। रतन टाटा 21 साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। फिलहाल टाटा संस के चेयरमैन एमेरिट्स हैं। टाटा ग्रुप को 65 फीसदी कमाई विदेश से होती है। रतन की अगुवाई में टाटा समूह ने दुनियाभर में कंपनियां खरीदी। इनमें टेटली, जगुआर लैंड रोवर और कोरस प्रमुख हैं।