businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महिंद्रा हॉलीडेज ने कोविंग्टन का किया संपूर्ण अधिग्रहण

Source : business.khaskhabar.com | July 24, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 मुंबई| आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि मेसर्स कोविंग्टन एसएआरएल, लक्जमबर्ग (कोविंग्टन) उसकी सौ फीसदी सहायक इकाई बन गई है। कंपनी ने यह जानकारी बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियमित सूचना में दी है।

महिंद्रा समूह की कंपनी ने कहा कि उसकी संपूर्ण सहायक इकाई एमएचआर होल्डिंग्स (मॉरीशस) लिमिटेड ने कोविंग्टन की शत प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

इस अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 जुलाई 2014 से कोविंग्टन पर उसका शत प्रतिशत अधिकार हो गया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0